घर पर Mask कैसे बनाये? घर पर मास्क बनाने की विधि

अगर आप जानना चाहते हैं कि Mask Kaise Banaye तो आप बिलकुल सही जगह पर आये हैं। घर पर मास्क बनाने की विधि जान कर आप घर बैठे मास्क बना पाएंगे। आज के समय मास्क पहनना कितना ज़रूरी हो चुका है, इस बात को बताने की जरूरत नहीं है। मास्क पहनने से न सिर्फ हम कोरोना जैसी महामारी से बच सकती हैं, बल्कि इससे धूप, धूल और अन्य बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

करोना की महामारी में भी मास्क पहनना जरूरी बताया गया है क्योंकि इसे पहनने से न सिर्फ खुद को बल्कि, दूसरों को भी संक्रमण से बचाया जा सकता है। चाहे बात करोना की हो या धूल, मिट्टी और प्रदूषण की सभी से बचने के लिए मास्क पहनना फायदेमंद है।

अब तो लोगों ने मास्क पहनना अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बना लिया है क्योंकि लोगों को मास्क पहनने के फायदे पता चल गए हैं। बहुत से लोग N-95 फेस मास्क पहनना उचित समझते हैं, वहीं काफी लोग सूती कपड़े से बने घरेलू मास्क पहनते हैं। वैसे तो दोनों ही मास्क अपनी जगह बेहतरीन काम करते हैं लेकिन भविष्य में किसी भी परेशानी से बचने के लिए लोग अब बहार निकलने से पहले दो-दो मास्क लगाकर निकलना पसंद करने लगे हैं।

सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि लोग घर में तैयार मास्क भी पहन सकते हैं। घर पर बने मास्क सस्ते, टिकाऊ और कोरोना से लड़ने में कारगर होते हैं। आप चाहें तो घर पर मास्क बनाने की विधि जान सकते हैं। तो आइये जानते है घर पर Face Mask Kaise Banaye और इसका सही उपयोग कैसे करें।

घर पर मास्क कैसे बनाये?

Face Mask Kaise Banaye

घर पर Mask Kaise Banaye इस बात को जानने से पहले कुछ ज़रूरी बातें जान लें जो आपके घर के बने फेस मास्क को टिकाऊ बनाने में मदद कर सकते हैं। किसी को अगर हल्का सर्दी-जुकाम भी है तो उसे हर दिन नए मास्क का प्रयोग करना चाहिए। ऐसे लोगों को अपने इस्तेमाल किये हुए मास्क को गर्म पानी में अच्छी तरह से धुलना चाहिए, धुलने के बाद अपने हाथों को भी अच्छी तरह से धुलना चाहिए।

सूती कपड़े यानी कॉटन के कपड़े के मास्क घर पर बनाकर इस्तेमाल करना सबसे सस्ता तरीका है, इसे बनाना आसान होता है। मास्क बनाने से पहले कपड़े को कम से कम 5 मिनट तक खौलते हुए पानी में रखे, ताकि इसके धागे और रेशे पूरी तरह साफ हो जाएं और किसी इसमें किसी तरह का बैक्टीरिया या फंगस ना बचे। इस तरह से आपका कपड़ा पूरी रतरह से साफ़ हो जायेगा।

कपड़े की मोटाई को ध्यान में रखते हुए आप अपने मास्क में कम से कम तीन और अधिकतम 5 लेयर बना सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप का कपड़ा ज्यादा मोटा है और आप उसमें 5 लेयर बनाते हैं तो हो सकता है कि सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हो, इसलिए इस चीज का खास ध्यान रखें कि मास्क में आप को सांस लेने में बिल्कुल भी तकलीफ ना हो।

मास्क बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आपके मास्क की चौड़ाई कम से कम इतनी तो होनी ही चाहिए जिससे आपका मुंह, नाक या आधा चेहरा पूरी तरह से कवर हो जाए। मास्क को बांधने के लिए फीते या इलास्टिक का सही साइज होना जरूरी है, फीते या इलास्टिक साइज इतना तो होना ही चाहिए जिससे आपको इसे बांधने में कोई ताखिफ़ भी न हो और आपका फेस पूरी तरह से कवर भी हो जाये। वैसे बेहतर होगा कि आप मास्को को बांधने के लिए प्लास्टिक का उपयोग करें।

अच्छी बॉडी बनाने के टिप्स

घर पर मास्क बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री:-

  1. सूती कपड़ा (ज़रूरत के हिसाब से)
  2. इलास्टिक या बांधने के लिए फीता
  3. सिलने के लिए धागा

How To Make Mask At Home:-

घर पर मास्क बनाने की आसान विधि

घर पर फेस मास्क बनाने के लिए सूती कपड़े को चौकोर आकार में काट लें, उसके बाद इस चौकोर कपड़े (करीब 7 से 8 इंच) को इस हिसाब से फोल्ड करें जिससे आपकी नाक और मुँह या आधा चेहरा पूरी तरह से कवर हो जाए। ऐसा आपको दो कपड़ों के साथ करना है और उसके बीच में उसी आकार का एक कपड़ा डालना है। इस तरह से आप 3 लेयर का एक Face Mask बना सकते हैं। उसके बाद इसमें इलास्टिक या बांधने के लिए फीता लगाएं और मजबूत धागे से सिल दें। घर पर बनाया गया सस्ता और टिकाउ Face Mask तैयार है।

घर पर बने मास्क पहनने के फायदे

घर के बने फेस मास्क पहनने के फायदे बहुत से हैं, यह न सिर्फ आपके लिए बचत का एक आसान तरीका है बल्कि दूसरों को भी इससे फायदा पहुंचता है। आप चाहे तो घर के बने फेस मास्क ऐसे लोगों को दान में भी दे सकते हैं, जिनके पास मास्क नहीं है। आइए जानते हैं घर के बने फेस मास्क पहनने के फायदे।

  • घर के बने फेस मास्क सस्ते और टिकाऊ होते हैं।
  • कोशिश करें कि अपने पास दो मास्क रखें और हर 8 घंटे बाद अपने मास्क को बदलें।
  • यह Mask धुलने में आसान होते हैं और इनका यूज बार-बार किया जा सकता है।
  • अपने मास्क को 5 मिनट तक खौलते हुए पानी में धुलें। इससे आपका Mask पूरी तरह साफ हो जाएगा।
  • खरीदने में पैसे का व्यय बार-बार नहीं करना पड़ेगा, इससे आपकी बचत भी होगी।
  • संभव हो तो अपने मास्क को डेटॉल में कुछ देर के लिए भिगो कर रखें।
  • घर पर बने मास्क को आप अपने फेस के हिसाब से बना सकते हैं, इससे आपका पूरा चेहरा कवर होने में आसानी रहती है।

हमें उम्मीद है कि अब आप घर पर मास्क कैसे बनाएं? इस बात को अच्छे से समझ गए होंगे। घर पर फेस मास्क बनाना बहुत आसान है इसलिए आप घर पर इसको बना सकते हैं। घर पर Face Mask बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि यह कम बजट में भी तैयार किए जा सकते हैं।

हम आपसे निवेदन करते हैं कि अगर आपके पास फेस मास्क नहीं है तो इसे आप घर पर भी बना सकते हैं। घर के बाहर निकलने से पहले मास्क को जरूर लगाएं, खुद को और दूसरों को इस बीमारी से बचाएं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे शेयर करना ना भूले। अगर इस जानकारी से जुड़े आपके कोई भी सवाल यह सुझाव हैं, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।

2 thoughts on “घर पर Mask कैसे बनाये? घर पर मास्क बनाने की विधि”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.