Why social media is bad for society? सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान

Why social media is bad for society? आज के समय यह सवाल आपके मन में आना लाजमी है, सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले हर को व्यक्ति पता होना चाहिए, अब social media का उपयोग बड़े पैमाने पर होने लगा है। समाज को आपस में जोड़ने और सूचना के आदान-प्रदान का सबसे बेहतर विकल्प है सोशल मीडिया, आप अपनी कोई जानकारी सोशल मीडिया के जरिए कहीं भी पहुंचा सकते हैं, सोशल मीडिया का उपयोग आज के समय बिजनेस को बढ़ाने में भी होने लगा है

देखा जाए तो अब Social media के उपयोग किसी सीमित जगह तक नहीं रह गए हैं। सोशल मीडिया ने पिछले कुछ सालों में बहुत ज्यादा तरक्की हासिल की है और सोशल मीडिया बहुत से लोगों के लिए रोजगार का सबसे बड़ा साधन भी निकल कर सामने आया है। बहुत से लोग सोशल मीडिया से कमाई करने के तरीके जानते हैं।

सोशल मीडिया के जरिए लोग भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और जमाखोरी जैसी चीजों का वीडियो बना कर भंडाफोड़ कर देते हैं। आप इसके ज़रिये किसी की मदद भी कर सकते हैं। इन सब के वावजूद मन में यह सवाल आ सकता है की Why social media is bad for society? तो आइये जानते हैं इसका जवाब।

Why Social Media is bad for Society?

सोशल मीडिया का गलत उपयोग समाज के लिए अभिशाप है इसका गलत इस्तेमाल न सिर्फ दंगे करवा सकता है बल्कि आप इसके ज़रिये किसी सीमित जगह की जनता को टारगेट बना सकते हैं। हाल ही के समय में ऐसा देखने को भी मिला है की भड़काऊ बयानबाज़ी करके कई जगह दंगे हुए हैं। चुनाव के समय सोशल मीडिया की भूमिका और भी ज्यादा अहम हो जाती है।

चुनाव आते ही सोशल मीडिया पर तमाम नेता, पार्टियां और पार्टियों द्वारा चलाई जा रही आईटी सेल हरकत में आ जाते हैं और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके लोगों के वोट देने के तरीके को प्रभावित कर देते हैं। फेक न्यूज़ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सोशल मीडिया पर कई तरह की फ्रॉड भी होते रहते हैं, लोग किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करके उसको अपने सारी महत्वपूर्ण बातें बता देते हैं और उसका नतीजा यह होता है कि उनको बहुत बड़ा नुकसान झेलना पड़ता है।

याद रहे कि सोशल मीडिया पर आपको किसी अनजान व्यक्ति के संपर्क में ही नहीं आना चाहिए क्योंकि आपको पता नहीं होता कि सामने वाला व्यक्ति कौन है? हो सकता है कि वह इंसान की प्रोफाइल में कोई Bot हो, जो आपसे आपकी जानकारी बटोरने के लिए ही बनाया गया हो इसलिए आपको सोशल मीडिया पर किसी अनजान से बात करते समय बेहद सतर्कता बरतनी चाहिए।

वर्ष 2015 में ब्रिटिश साइकोलॉजिकल सोसाइटी के अध्‍ययन में पता चला कि सोशल मीडिया पर पोस्‍ट लाइक करने, मैसेज का जवाब देने और दोस्‍तों से चैट करते रहना का असर बच्चों के मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य पर पड़ता है। यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की स्‍टडी में देखा गया है कि फेसबुक के इस्‍तेमाल से बच्‍चे अपनी जिंदगी से कम संतुष्‍ट रहने लगे हैं।

सोशल मीडिया के कुछ फायदे हैं लेकिन इसकी अति नुकसानदायक भी होती है। सोशल मीडिया पर बहुत ज्‍यादा समय बिताने का नकारात्‍मक असर बच्‍चों पर पड़ता है और अक्‍सर बच्‍चों को सोशल मीडिया की लत लग जाती है। इसका असर बच्‍चे की सेहत पर भी पड़ सकता है।

सोशल मीडिया के नुकसान:

सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा नेटवर्क है, जो पूरी दुनिया को जोड़े रखता है। यह संचार का एक बहुत अच्छा माध्यम है। यह द्रुत गति से सूचनाओं के आदान-प्रदान करने, जिसमें हर क्षेत्र की खबरें होती हैं, को समाहित किए होता है लेकिन सोशल मीडिया के नुकसान भी हैं।

  1. यहाँ बहुत सारी जानकारी प्रदान की जाती है जिनमें से बहुत सी जानकारी गलत भी होती है।
  2. सोशल मीडिया पर जानकारी को किसी भी प्रकार से तोड़-मरोड़कर पेश किया जा सकता है। 
  3. किसी भी जानकारी का स्वरूप बदलकर उसे उकसावे वाला बनाया जा सकता है जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं होता।
  4. यहां कंटेंट का कोई मालिक न होने से मूल स्रोत का अभाव हो जाता है।
  5. प्राइवेसी पूर्णत: भंग हो जाती है, कंटेंट की एडिटिंग करके भ्रम फैला सकते हैं जिनके व्दारा कभी-कभी दंगे भी उत्पन्न हो जाते हैं।
  6. सायबर अपराध सोशल मीडिया से जुड़ी सबसे बड़ी समस्या है।

सोशल मीडिया के फायदे:

सोशल मीडिया को आज के समय में एक बहुत ही पावरफुल माना जाता है, इसके यूज़ से आप आप अपने बिजिनेस को बढ़ा सकते है। सोशल मीडिया बेस्ट माधयम है जहाँ पर आप अपने फेंस से जुड़े रह सकते है। मनोरंजन का सबसे अच्छा माधयम है सोशल मीडिया, सोशल मीडिया के फायदे भी हैं, आइये जानते हैं इसके फायदे:-

  1. यह बहुत तेज गति से होने वाला संचार का माध्यम है।
  2. यह जानकारी को एक ही जगह इकट्ठा करता है।
  3. सोशल मीडिया सभी वर्गों के लिए है।
  4. फोटो, वीडियो, सूचना, डॉक्यूमेंटस आदि को आसानी से शेयर किया जा सकता है।
  5. सोशल मीडिया के माध्यम से आप कम्युनिटी बनाये।
  6. अपने हुनर को लोगो तक पंहुचा सकते है।
  7. मार्केटिंग करने का सबसे अच्छा तरीका

मुझे उम्मीद है कि आपको सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान पता चल गए होंगे, मैंने इस ब्लॉग में Why social media is bad for society? के बारे में आपको सारी जानकारी देने का प्रयास किया है और मैं उम्मीद करता हूं कि आपको सारी जानकारी मिल भी गई होगी। अब आपको कोई और जानकारी लेनी हो तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं, आपको जवाब बहुत जल्द ही मिल जाएगा।

आपसे निवेदन है कि आप इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि और लोगों को सोशल मीडिया के बारे में जागरूक बनाया जा सके, मैं उम्मीद करता हूं कि आप इस जानकारी को सभी के साथ शेयर करेंगे धन्यवाद।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.